Sunday, August 11, 2019

आत्मा का भी वजन होता है जनाब

आत्मा का भी वजन होता है जनाब, तभी तो मरने के बाद कम हो जाता है इंसानी शरीर का वजन, जानिए कितना होता है आत्मा का वजन!

मानव शरीर ईश्वर की सभी रचनाओं में से सबसे श्रेष्ठ माना गया है। जिस तरह से मानव शारीर को बनाया गया है, वो वाकई कई बार सोने पर मजबूर कर देता है। सभी धर्मों में ये माना गया है कि जो इंसान इस दुनिया में आया है, वो एक दिन इस दुनिया से जाएगा भी जरूर। जन्म और मृत्यु इस दुनिया का अटल सत्य है। कहा जाता है कि आत्मा अमर होती है मतलब आत्मा मरती नहीं है बल्कि शरीर छोड़ती है। आत्मा दिखाई तो नहीं देती, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आत्मा का भी वजन होता है, इसलीए जब कोई व्यक्ति मरता है तो उसका वजन कम हो जाता है।

जी हां, इंसानी आत्मा का वजन कितना होता है?
इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए 10 अप्रैल 1901 को अमेरिका के डॉर्चेस्टर में एक प्रयोग किया गया। डॉ. डंकन मैक डॉगल ने चार अन्य साथी डॉक्टर्स के साथ प्रयोग किया था।
इनमें 5 पुरुष और एक महिला मरीज ऐसे थे जिनकी मौत हो रही थी। इनको खासतौर पर डिजाइन किए गए फेयरबैंक्स वेट स्केल पर रखा गया था। मरीजों की मौत से पहले बेहद सावधानी से उनका वजन लिया गया था। जैसे ही मरीज की जान गई वेइंग स्केल की बीम नीचे गिर गई। इससे पता चला कि उसका वजन करीब तीन चौथाई आउंस कम हो गया है।
ऐसा ही तजुर्बा तीन अन्य मरीजों के मामले में भी हुआ। फिर मशीन खराब हो जाने के कारण बाकी दो को टेस्ट नहीं किया जा सका। साबित ये हुआ कि हमारी आत्मा का वजन 21 ग्राम है। इसके बाद डॉ डंकन ने ऐसा ही प्रयोग 15 कुत्तों पर भी किया। उनका वजन नहीं घटा, इससे निष्कर्ष निकाला कि जानवरों की आत्मा नहीं होती।

No comments:

Post a Comment

શું ખરેખર હનુમાન ચાલીસામાં પૃથ્વીથી સૂર્યનું અંતર છુપાયેલું છે?

  जुग सहस्त्र जोजन पर भानू ।     लील्यो ताहि मधुर फल जानू ।।  તુલસીદાસજી આ દોહા માં કહે છે  કે જુગ સહસ્ત્ર યોજન પર જે સુર્ય છે તેને તમે એક પ...